यह ब्लॉग खोजें

लोड हो रहा है. . .

Amazon Contextual Product Ads

Friday, December 10

raja nahi koi aur hai, ye to sirf najaro kaa fer hai

राजा नहीं कोई और है ये तो सिर्फ नजरो का फेर है

आजकल बहुत हो हल्ला हो रहा है भ्रस्ताचार को ले कर सब लोग हाय हाय कर रहे है. सब एक दुसरे को कह रहे है - तू चोर तो तू चोर  .पर्लिआयामेन्त बहुत दिनों से नहीं चल पा रहा है. इसके पहले भी बहुत लोगो का केस पकड़ा गया . सारा चीज हुआ. बहुत सारे कमिटियाँ बनी .इन कमिटियों का क्या हस्रा हुआ. जग जाहिर है. कितने लोगो से पैसे वापस लिए गए ? कितने लोगो को जेल के अन्दर भेजा गया. सारी जनता जानती है. असल मे देखा जाय तो हम सभी अपना जान बचाना चाहते है. दुसरे के कंधे पर बन्दुक रखकर गोली चलाना चाहते है. हमारे देश से चुरायी गयी करोडो रुपये स्विस बैंक में सड़ रही है . हम में से किसी ने भी उसको देश में लाने के लिए आवाज नहीं उठायी. मै यह नहीं कहता कोई व्यक्ति पाक साफ़ है और कोई नहीं. 
अभी पार्लियामेंट रोको आन्दोलन चल रहा है. कल इस से भी बड़ी खबर आएगी और यह मुद्दा अपने आप ख़त्म हो जाएगा. मेरा यह पूर्ण विस्वास है. फिर चीजे जैसी की तैसी ही रह जायेगी. फिर कहाँ राजा और कहाँ पार्लिआमेंट. सभी भूल जायेंगे इस मुद्दे को . सभी जोर लगाकर उस नए मुद्दे को उठाएंगे .  इस तरह हमारा देश आगे विकाश के पथ पर आगे बढ़ता जाएगा. गरीब जनता गरीब होती जायेगी. कुछ नए स्कीम उनके लिए किसी बड़े नेता के नाम पर चल पडेगा. सभ खुश हो जायेंगे. इस प्रकार काल चक्रा चलता रहेगा. सब लोग मिलकर बोलेंगे -- तुम्हारी भी जय जय हमारी भी जय जय ना तुम जीते और ना हम हारे.  

0 Comments: